Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

ब्राजील के महान फुटबॉलर और राष्ट्रीय टीम के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ ब्राजील की 1-2 से हार के बाद लिया।

06 Jul 2026

फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

न्यूयॉर्क। ब्राजील के महान फुटबॉलर और राष्ट्रीय टीम के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ ब्राजील की 1-2 से हार के बाद लिया।

मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नेमार ने इंजरी टाइम के 10वें मिनट में पेनल्टी पर ब्राजील का एकमात्र गोल किया, लेकिन उनकी टीम हार से नहीं बच सकी और विश्व कप से बाहर हो गई।

मैच के बाद भावुक नेमार ने पत्रकारों से कहा, "मैंने पूरी कोशिश की। मैंने हर संभव प्रयास किया। मेरा सफर इसी मेटलाइफ स्टेडियम से शुरू हुआ था और यहीं खत्म हो रहा है। अब सब कुछ समाप्त हो गया है।"

नेमार ने ब्राजील के लिए अपने करियर में 130 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल किए और 59 असिस्ट भी दर्ज किए। वह ब्राजील के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

विश्व कप से पहले उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, लेकिन मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 26 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल किया था।

नेमार ने ब्राजील के साथ 2013 फीफा कन्फेडरेशन कप का खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में ब्राजील को पहली बार फुटबॉल का स्वर्ण पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

नेमार के संन्यास के साथ ही ब्राजील फुटबॉल के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया। उनके नाम राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड हमेशा दर्ज रहेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने
ब्राजील के महान फुटबॉलर और राष्ट्रीय टीम के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News